बीच-बचाव करना पड़ा भारी: पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2026 01:14 PM

youth stabbed to death while trying to resolve dispute between neighbors

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौलतगंज अड्डा नंबर- 05 निवासी सोनू कुमार (32) अपने पड़ोसियों झगड़े में बीच बचाव के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए पटना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!