सऊदी अरब में फंसे 14 मजदूर वतन लौटे, सरकार का किया आभार प्रकट

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2024 10:20 AM

14 workers stranded in saudi arabia returned to their homeland

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 मजदूर राज्‍य में लौट आए हैं, जबकि अभी भी 31 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। वहींं फंसे मजदूरों की वापसी के लिए सरकार प्रयासरत है।

रांची: सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 मजदूर राज्‍य में लौट आए हैं, जबकि अभी भी 31 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। वहींं फंसे मजदूरों की वापसी के लिए सरकार प्रयासरत है।

कंपनी के लोगों ने पासपोर्ट किया जब्त 
वहीं वतन वापसी पर सभी मजदूर अपने परिजनों से मिलकर बहुत  उत्साहित व प्रसन्न है। वहीं पहली खेप में वापस आए 14 मजदूरों ने बताया कि  11 मई 2023 को वे साऊदी रवाना हुए, जहां उनका शोषण किया गया। उन्हें कठिन कार्यों में लगा दिया गया। सैलरी भी वादे के अनुसार नहीं दी गई। सऊदी अरब पहुंचने पर कंपनी के लोगों ने इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। इन मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बालक मक्का निवासी तिलक महतो, उच्चाघना निवासी नंदलाल महतो, सुकर महतो, सुनील महतो, करगालो निवासी बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, नागी निवासी चुरामन महतो, गालोबार निवासी भुवनेश्वर महतो, गोरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैयाडीह निवासी बालगोविंद महतो, गिरिडीह जिले के बागोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह सोहन कुमार, बेको निवासी कामेश्वर साव, निमियाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोरदाग निवासी गणेश साव और बोकारो जिले के चतरोचट्टी क्षेत्र के अंतर्गत बड़की सीधाबारा निवासी मनोहर महतो शामिल हैं। बता दें कि इन्हें केरल के एजेंटों ने अलग-अलग कंपनियों में मजदूरी के लिए भेजा था।

 सरकार का किया आभार प्रकट 
वहीं झारखंड लौटने के बाद ये सभी मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे और वतन वापसी के लिए उनकी सरकार की ओर से किए गए प्रयास के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लौटे मजदूरों को सरकार की ओर से सहायता राशि एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया है। बता दे कि  अभी भी 31 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!