पलामू आश्रय गृह में लड़कियों से किया गया यौन शोषण, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 02 Dec, 2024 11:07 AM

2 accused arrested for doing dirty work with girls in palamu shelter home

झारखंड के पलामू जिले में एक आश्रय गृह में 2 लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बीते रविवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर/रांची: झारखंड के पलामू जिले में एक आश्रय गृह में 2 लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बीते रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आश्रय गृह में लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था और यह मामला तब सामने आया जब मानवाधिकार कार्यकर्ता संध्या कुमारी ने 29 नवंबर को आश्रय गृह का दौरा किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कुमारी को अपनी आपबीती बताते हुए दावा किया कि उनके साथ कई बार यौन शोषण किया गया। पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि शहर के एक पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रेशमा रमेशन ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने बीते रविवार को इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने इसे ‘‘राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र की विफलता'' करार दिया। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार पर बच्चों की सुरक्षा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं ताकि लड़कियों को न्याय मिल सके।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!