दुमका में क्रेशर संचालक से रंगदारी मांगने आए 2 हथियार बंद अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Jun, 2021 03:37 PM

2 criminals arrested for demanding extortion from crusher operator

दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने रविवार को बताया कि कुछ हथियार बंद अपराधी जमरुपानी गांव में रविवार को क्रेशर संचालक से रंगदारी के रुप में 50 हजार रुपए की मांग करने पहुंचा। इसी क्रम में क्रेशर में मौजूद श्रमिकों ने रंगदारी...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में क्रेशर मालिक से 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने रविवार को बताया कि कुछ हथियार बंद अपराधी जमरुपानी गांव में रविवार को क्रेशर संचालक से रंगदारी के रुप में 50 हजार रुपए की मांग करने पहुंचा। इसी क्रम में क्रेशर में मौजूद श्रमिकों ने रंगदारी मांगने आए हथियार बंद अपराधियों में दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया।

अंसारी ने बताया कि मौके पर से एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के निश्चितपुर गांव निवासी क्रशर मालिक उमेश कुमार भगत के लिखित आवेदन मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!