मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग व बोकारो के 22 कामगार सकुशल लौटे, 8 श्रमिकों के लिए प्रयास जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 27 May, 2022 11:43 AM

22 workers of jharkhand stranded in malaysia returned safely

सूत्रों के अनुसार, सभी कामगार 30 जनवरी 2019 से लीड इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। 30 सितंबर 2021 को सभी का अनुबंध खत्म हो चुका था और अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक उन्होंने कंपनी के कहने पर बिना अनुबंधन...

रांचीः मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 22 कामगारों की गुरुवार को झारखंड वापसी हो गई, जबकि शेष आठ कामगारों की वापसी हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग कंपनी प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्य करना शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार, सभी कामगार 30 जनवरी 2019 से लीड इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। 30 सितंबर 2021 को सभी का अनुबंध खत्म हो चुका था और अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक उन्होंने कंपनी के कहने पर बिना अनुबंधन के काम किया, जिसका वेतन उन्हें नहीं मिला। बाद में सरकार ने हस्तक्षेप किया और उनका वेतन दिया गया।

इसके बाद वापसी के दौरान कुछ कामगार कोविड जांच में संक्रमित मिले थे, जिससे उनकी वापसी अटक गई थी। पिछले दिनों इन श्रमिकों ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई थी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सभी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!