दुमकाः खेतों में घास काटने गई 25 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 12:08 PM

25 year old woman who went to grass cutting fields died due to electrocution

झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के खरबीला पंचायत के सुगनी सिमरा गांव निवासी 25 वर्षीया महिला चांद मुनी मरांडी बुधवार की सुबह खेत में घास काटने गई थी। इसी क्रम में पटवन के लिए ले जाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आ जाने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन इलाज के लिए जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!