धनबादः 5 छात्रों ने UPSC परीक्षा, झरिया के यश ने पहले ही प्रयास में हासिल किया चौथा रैंक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Sep, 2021 05:56 PM

5 students cleared upsc exam yash of jharia secured 4th rank in first attempt

बिहार के शुभम कुमार ने जहां पूरे देश में टॉप किया तो वहीं झारखंड में यश जलुका ने टॉप किया। झारखंड में 15 छात्र यूपीएससी में परचम लहराकर राज्य का नाम रोशन किया जिसमें से धनबाद कोयलांचल के 5 छात्र शामिल है। धनबाद के झरिया का रहने वाला यश जलूका का पूरे...

धनबादः यूपीएससी प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ जिसमें पूरे देश में 761 उम्मीदवार सफल हुए। वहीं झारखंड-बिहार का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। बिहार के शुभम कुमार ने जहां पूरे देश में टॉप किया तो वहीं झारखंड में यश जलुका ने टॉप किया। झारखंड में 15 छात्र यूपीएससी में परचम लहराकर राज्य का नाम रोशन किया जिसमें से धनबाद कोयलांचल के 5 छात्र शामिल है।

धनबाद के झरिया का रहने वाला यश जलूका का पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया जबकि डॉक्टर अपाला मिश्रा ने झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो धनबाद हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली है। वहीं बाघमारा के शुभम खंडेलवाल का 133 वां रैंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में मुनिडिह के सौरव सिंह 411 स्थान प्राप्त किया है, जबकि कुमारधूबी के आकाश शर्मा 524 रैंक प्राप्त किया है।
PunjabKesari

पूरे देश में यूपीएससी में चौथा स्थान और झारखंड टॉपर यश के परिवार ने कहा कि हम लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं इनके बड़े पापा और भाई, भाभी सभी यश की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग मिडल फैमिली से हैं लेकिन यश शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था। डिगवाडीह डीनोबली में उसने आठंवी तक पढ़ाई की इसके बाद बोकारो से प्लस टू करने के बाद दिल्ली चला गया। वहीं पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और प्रथम परीक्षा में ही इतनी बड़ी सफलता हासिल की है जिससे हम लोग पूरे परिवार काफी खुश हैं।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!