झारखंड में कोरोना से ठीक हुए 596 मरीज, संक्रमण के 184 नए मामले आए सामने

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jun, 2021 10:42 AM

596 patients cured of corona in jharkhand

इसी क्रम में दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम से 31, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से पांच, गुमला से 11, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से तीन, खूंटी से तीन, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक, पलामू से छह, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से पांच,...

 

रांचीः झारखंड में मंगलवार को कोरोना के 596 मरीज ठीक हुए है और 184 नये मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से चार मरीज की आज मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से नौ, बोकारो से दस, धनबाद से 14 मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम से 31, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से पांच, गुमला से 11, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से तीन, खूंटी से तीन, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक, पलामू से छह, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से पांच, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 15 और पश्चिमी सिंहभूम से छह मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम से एक लोहरदगा से एक और खूंटी से एक मरीज शामिल है। कुल कोविड-19 का मामला राज्य में अब 343793 हो गया हैं। अब तक 9175094 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 2646 सक्रिय केस हैं जबकि 336058 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5089 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!