हेमंत सोरेन से 6 वर्षीय बालक विवान शौर्य ने की मुलाकात, भेंट की खुद बनाई हुई सोहराय पेंटिंग

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Aug, 2022 05:49 PM

6 year old boy vivaan shaurya met hemant soren

मुख्यमंत्री ने विवान शौर्य को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि विवान शौर्य जेवीएम श्यामली में कक्षा एक के छात्र हैं। इन्होंने विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर राज्यवासियों को...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज डोरंडा रांची के रहने वाले 6 वर्षीय बालक विवान शौर्य ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को विवान शौर्य ने खुद से बनाई हुई सोहराय पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने विवान शौर्य को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मालूम हो कि विवान शौर्य जेवीएम श्यामली में कक्षा एक के छात्र हैं। इन्होंने विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर राज्यवासियों को गौरवान्वित किया था।

आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में 53 देशों के 1400 बच्चे प्रतिभागी बने थे। मौके पर विवान शौर्य के पिता धनंजय कुमार, माता रजनी कुमारी एवं दादी सुमित्रा देवी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!