रांची के बिरसा कारा में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, फिर 73 कैदी पाए गए पॉजिटिव

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2020 05:31 PM

73 prisoners corona positive at birsa kara ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में फिर 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में फिर 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जेल सूत्रों ने बताया कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों की कोविड जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट में 73 कैदियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित कैदियों को अन्य कैदियों से अलग करते हुए जेल में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि चार अगस्त को होटवार स्थित इस केन्द्रीय कारा राज्य के दो पूर्व मंत्री समेत 40 कैदी और 14 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!