Edited By Khushi, Updated: 12 Feb, 2024 06:03 PM

CCL के द्वारा द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का बीते रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजन हुआ। इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया
रांची: CCL के द्वारा द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का बीते रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजन हुआ। इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 6100 से अधिक पुरुष व लगभग 1400 महिला धावक ने भाग लिया। वहीं 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन का हिस्सा बने।
यह मैराथन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी मैदान में संपन्न हुई। कोल इंडिया द्वारा इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार के रूप में दिया गया। कोल इंडिया मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया गया, जिसमें 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी का मैराथन शामिल था।
वहीं उड़न परी व भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में अतिथि के रूप में शामिल हुई। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह ने भी इस मैराथन में भाग लिया। वहीं मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मशहूर उदय ने भी हाफ मैराथन में हिस्सा लिया।