सिमडेगा में कार से बरामद हुआ 92 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Apr, 2021 12:38 PM

92 kg hemp recovered from car in simdega two smugglers arrested

पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि जिलास्तरीय वाहन जांच अभियान के क्रम में सूचना मिली थी कि कार के माध्यम से गांजा की एक खेप भेजी जा रही है। कार में गांजा लोड कर आन्ध्र प्रदेश से गिरिडीह ले जाया जा रहा है। ठेठईटांगर थाना प्रभारी के...

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिला पुलिस ने एक कार से 92 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि जिलास्तरीय वाहन जांच अभियान के क्रम में सूचना मिली थी कि कार के माध्यम से गांजा की एक खेप भेजी जा रही है।

कार में गांजा लोड कर आन्ध्र प्रदेश से गिरिडीह ले जाया जा रहा है। ठेठईटांगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या में 143 में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार में सवार लोग भागने की कोशिश करने लगे। डॉ. तबरेज ने कहा कि जवानों ने कार सवार खदेड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के बिरदानन्द पासवान और सरबजीत प्रसाद के रूप में की गई है। कार के विभिन्न हिस्सों में 37 पैकेट्स में छिपाकर रखे गए 92 किलो गांजा को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत 46 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में ठेठईटांगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!