राजधानी रांची में घुस आया जंगली हाथी, सड़क किनारे घूमते देख घबराए लोग; अलर्ट मोड में पुलिस और वन विभाग

Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2026 02:23 PM

a wild elephant entered the capital ranchi alarming people as it wandered alon

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। हाथी को सड़क किनारे घूमते देख लोगों में डर का माहौल बन गया।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। हाथी को सड़क किनारे घूमते देख लोगों में डर का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई
हटिया के एक आवासीय इलाके में अचानक एक हाथी पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही हाथी को सड़क पर घूमते देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में लोगों को सतर्क रहने की अपील की। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने की तैयारी कर रही है।

अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि हाथी के पास न जाएं और उसे उकसाने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करने पर वह आक्रामक हो सकता है। सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!