Edited By Khushi, Updated: 19 Dec, 2025 02:08 PM

Jharkhand News: यूपी जैसा हाल झारखंड में भी हो रहा है। झारखंड में भी एक के बाद एक बुलडोजर गरज रहा है। यहां प्रशासन ने रिम्स डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में अवैध पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा।
Jharkhand News: यूपी जैसा हाल झारखंड में भी हो रहा है। झारखंड में भी एक के बाद एक बुलडोजर गरज रहा है। यहां प्रशासन ने रिम्स डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में अवैध पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा।
अवैध पक्के मकानों पर चला बुलडोजर
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रिम्स के नार्थ और साउथ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार चल रही है। प्रशासन द्वारा यहां अवैध पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा जा रहा है। इसी के चलते रिम्स डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में अवैध पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। मामले में प्रशासन का कहना है कि निर्धारित सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
400 से ज्यादा दुकानों पर चला बुलडोजर
वहीं, बुधवार को झारखंड के आदित्यपुर में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को एनआईटी के दीक्षांत समारोह में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है। विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 400 से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। आदित्यपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आकाशवाणी चौक से लेकर एनआईटी गेट तक सड़क किनारे लगीं करीब 400 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और निगम के अधिकारी तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।