झारखंड में Heat Wave से फिलहाल राहत नहीं, राज्य में इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

Edited By Khushi, Updated: 06 Jun, 2024 02:27 PM

there is no respite from heat wave in jharkhand at present

झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। जून का पहला सप्ताह अब बीतने वाला है। इसके चलते लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 से 21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना है।

रांची: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। जून का पहला सप्ताह अब बीतने वाला है। इसके चलते लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 से 21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 से 21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना है। बता दें कि अगले 1 से 2 दिन के अंदर मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। वहीं अब 16 जून के बाद झारखंड में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं दो दिनों में दो से तीन डिग्री की तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रांची का अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

PunjabKesari

मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी तक मानसून को लेकर जो पूर्वानुमान मौसम केंद्र मुख्यालय दिल्ली से जारी किया गया है उसके अनुसार देश में सेकंड हाफ में मानसून की अच्छी वर्षा होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!