झारखंड में 2-3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, इन 18 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2026 05:43 PM

alert for thunderstorms and heavy rain in 18 districts of jharkhand

बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो- तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार दोपहर राजधानी रांची समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले दो- तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2010 के बाद से यह राज्य में 12 जून से 25 जून के बीच पहुंच रहा है। 

बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो- तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटों के लिए 18 जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' (सावधान रहने की चेतावनी) जारी किया गया है। इसके अलावा 13 जून की सुबह 8:30 बजे से 14 जिलों के लिए भी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!