लातेहार में बूढ़ा पहाड़ इलाके से 17 IED समेत बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Nov, 2022 11:32 AM

ammunition including 17 ieds recovered from budha pahad area

लातेहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने ‘पीटीआई भाषा' को बताया कि इसी स्थान से एक हफ्ते पहले सुरक्षा बलों ने 17 राइफल और बड़ी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए थे।

 

लातेहारः झारखंड पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रविवार को लातेहार में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ इलाके में संयुक्त छापेमारी कर 17 आइईडी, 74 सिलेंडर, 19 टिफिन आइईडी समेत बड़ी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया।

लातेहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने ‘पीटीआई भाषा' को बताया कि इसी स्थान से एक हफ्ते पहले सुरक्षा बलों ने 17 राइफल और बड़ी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने आइईडी के अलावा भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र की गहन छानबीन कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!