झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या घटने की जांच कराई जाए: निशिकांत दुबे

Edited By Khushi, Updated: 06 Dec, 2023 03:45 PM

an inquiry should be conducted into the decline

लोकसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने झारखंड में आदिवासी समुदाय की आबादी घटने का मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग की।

नई दिल्ली/रांची: लोकसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने झारखंड में आदिवासी समुदाय की आबादी घटने का मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग की।

दुबे ने शून्य काल में यह मुद्दा उठाते हुए् कहा कि वर्ष 1951 में राज्य में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या 36 प्रतिशत थी, जो अब घटकर मात्र 24 प्रतिशत रह गयी है। जब सभी समुदायों की संख्या बढ़ रही है तो आदिवासी समुदाय की संख्या घट क्यों रही है। इसको सोचने और समझने की जरूरत है। यह स्थिति क्यों उत्पन्न हुई इसकी व्यापक जांच करवाई जानी चाहिए।

दुबे ने बताया कि वह यह मुद्दा कई बार उठा चुके हैं, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर अब तक कुछ ठोस नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और कुछ अन्य जिले तथा बिहार के कुछ इलाकों में बंगलादेशी घुसपैठियों की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी तरह झारखंड के कुछ क्षेत्रों में भी बंगलादेशी घुसपैठिये आ गये हैं। उन्होंने इसकी पूरी जांच और झारखंड को बंगलादेशी घुसपैठियों से बचाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!