दीपक प्रकाश का हमला- हेमंत सोरेन का बयान अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 11:54 AM

attack of deepak prakash hemant statement undemocratic and unconstitutional

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडे से खदेड़ने संबंधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक और लोकतांत्रिक...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडे से खदेड़ने संबंधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल रहे हैं।

प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री दोनों उपचुनाव में महा ठगबंधन उम्मीदवार की करारी हार देखते हुए भाषा की नीचता पर उतर आए हैं। स्वस्थ लोकतंत्र में स्वस्थ भाषा की उम्मीद की जाती है, लेकिन मुख्यमंत्री भाषा की मर्यादा तोड़ रहे। उन्होंने कहा कि लाठी डंडे की बात कर मुख्यमंत्री राज्य में हिंसा को बढ़ावा दे रहे है। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य का मुख्यमंत्री यदि ऐसी भाषा का प्रयोग करेगा तो फिर छोटे कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जाय।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यह आरोप है कि राज्य सरकार के इशारे पर एवं संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है आज सच साबित हो रहा है। यह सरकार हिंसा, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार,लूट खसोट पर टिकी हुई सरकार है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूटने वाले एक सजायाफ्ता कैदी की सेवा करना ही यह सरकार अपना राजधर्म समझती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!