अविनाश पांडे ने CM से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक हालात और राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 May, 2022 08:45 PM

avinash pandey meets cm hemant soren

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकास कार्यों सहित वर्तमान राजनीतिक हालात और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम एवं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे।...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकास कार्यों सहित वर्तमान राजनीतिक हालात और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम एवं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने मीडिया से रूबरू होते हुए, कहा कि राज्य के वर्तमान राजनितिक स्थिति और राजयसभा चुनाव पर बात हुई।
PunjabKesari

गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा के 2 सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस की 1 सीट पर दावेदारी ठोक रही है। वही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर बोलते हुए कहा कि गठबंधन मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि 10 जून को झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होना है जिसमें कांग्रेस भी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। कांग्रेस प्रभारी का मुख्यमंत्री से मुलाकात कहीं ना कहीं राज्यसभा चुनाव से जुड़ी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!