बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, दुर्गापूजा मनाने के लिए छूट देने का किया आग्रह

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Oct, 2020 11:50 AM

babulal marandi writes to cm urging exemption to celebrate durga puja

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य सरकार से दुर्गापूजा मनाने के लिए छूट देने का आग्रह किया है।

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य सरकार से दुर्गापूजा मनाने के लिए छूट देने का आग्रह किया है।

मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आए दिन विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस निकाले जा रहे हैं। धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में दुर्गापूजा के लिए भी सरकार को छूट देनी चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूर्व मंत्री हाजी हुसैन के जनाजे में भारी भीड़ थी।

खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसमें शामिल थे। सोशल डिस्टेंस कहीं नजर नहीं आया। उधर, चुनाव आयोग ने भी झारखंड में राजनीतिक पाटिर्यों को चुनावी सभा की अनुमति दी है। इसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं।

मरांडी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या हिंदुओं का मुख्य त्योहार दुर्गापूजा का औचित्य चुनावी पर्व से कम है। ऐसे में निषेधाज्ञा संबंधी दिनांक सात अक्टूबर 2020 को जारी पत्र को निरस्त होना चाहिए, ताकि लोग सामाजिक दूरी बनाते हुए दुर्गापूजा मना सकें। उन्होंने मुख्य सचिव के ध्यानार्थ भी इस पत्र को भेजा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!