Edited By Khushi, Updated: 20 Sep, 2023 04:25 PM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते मंगलवार को एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया।
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते मंगलवार को एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रबुआहातु गांव के पास एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 8 किलोग्राम वजनी आईईडी (एक विस्फोटक पदार्थ) पाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इलाके में एक कच्ची सड़क से अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।