CM हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर BJP हमलावर, कहा- 5 वर्षों में सात साल कैसे बढ़े हो गए

Edited By Harman, Updated: 01 Nov, 2024 03:00 PM

bjp attacks cm hemant soren over his age

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर बड़ा सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है कि वह 5 वर्षों में सात साल कैसे बढ़े हो गए।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर बड़ा सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है कि वह 5 वर्षों में सात साल कैसे बढ़े हो गए। 

भाजपा ने हेमंत सोरेन  पर आरोप लगाया हेमंत ने 2019 में जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में ही सात साल बढ़ गई है। 2019 में हेमंत के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी, लेकिन इस साल यानी के 2024 के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से लगातार दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं तीसरी बार उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर बरहेट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने इसकी शिकायत निर्वाची पदाधिकारी से की है।

वहीं, आज यानि शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि झामुमो का मतलब झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया है। भ्रष्टाचार के नए मानक तय करने वाली झारखंड सरकार अब हलफनामे में भी भ्रष्टाचार कर रही है। हेमंत सोरेन ने पिछले 5 सालों में 7 साल इसी तरह उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले किए। साथ ही झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी तंज कसते हुए कहा कि कभी सुना है 5 वर्षों में किसी की उम्र 7 वर्ष बढ़ने की बात।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!