30 जुलाई से शुरू BJP का पांच दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन, बैठक में हुई कार्यक्रम सफल बनाने की चर्चा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Jul, 2021 01:29 PM

bjp s five day satyagraha movement started from july 30

पार्टी के जिला कमेटी के अध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित एक बैठक में आगामी सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत...

 

दुमकाः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उप राजधानी दुमका समेत संताल परगना के विभिन्न जिलों में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में चल रहे पत्थर, कोयला एवं बालू के अवैध उत्खनन पर रोक और पूरे राज्य में महिला एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार एवं निरीह लोगों की निर्मम हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आगामी 30 जुलाई से तीन अगस्त तक पांच दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा की है।

पार्टी के जिला कमेटी के अध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित एक बैठक में आगामी सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई शीर्ष नेता कोविड संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए शिरकत करेंगे।

बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता एवं राज्य की पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि पार्टी की ओर से इसी माह जिले में अवैध पत्थर खनन, अवैध कोयला, एनजीटी की रोक के बावजूद बिना कागजात बालू की अवैध ढुलाई कर राजस्व को हानि पहुंचाने एवं महिलाओं पर अत्याचार के साथ साथ हत्या की घटनाओं में वृद्धि पर अविलंब रोक लगाने आदि मांगों को लेकर जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया था।

एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद प्रशासन ने पार्टी की मांगों को गम्भीर से नहीं लेकर कोई कोई पहल नहीं की। इस कारण विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ 30 जुलाई से 3अगस्त तक पांच दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!