आज से Bokaro और Hazaribagh के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे BJP प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2023 01:12 PM

bjp state in charge dr laxmikant vajpayee will be on a 2 day tour of bokaro

झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई (Dr. Laxmikant Bajpai) लगातार 3 दिनों से झारखंड में पार्टी द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Ranchi: झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई (Dr. Laxmikant Bajpai) लगातार 3 दिनों से झारखंड में पार्टी द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आज यानी 9 और 10 जून को भी उनका विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित है।

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई टिफिन बैठक में लेंगे भाग
डॉ वाजपाई आज बोकारो जाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद वे चंदनक्यारी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लेंगे। 3 बजे बोकारो में उनकी प्रेसवार्ता होगी जबकि 4 बजे अपराह्न बोकारो के अंबे गार्डन होटल में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लेंगे।

कल हजारीबाग में लोकसभा क्षेत्र स्तरीय जनसभा को करेंगे संबोधित
कल यानी 10 जून को डॉ वाजपेई हजारीबाग में 1.30 बजे अपराह्न विधायक मनीष जायसवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 3 बजे अपराह्न हजारीबाग में लोकसभा क्षेत्र स्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!