BJP उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पर जनजातियों का शोषण करने का लगाया आरोप, कही ये बात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Jul, 2020 03:43 PM

bjp vice president accuses congress of exploiting tribes says this

झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और सांसद समीर उरांव ने कांग्रेस पर जनजातियों का शोषण करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के आदिवासी समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा एवं बीमारी पार्टी के नीतियों का ही दुष्परिणाम है।

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और सांसद समीर उरांव ने कांग्रेस पर जनजातियों का शोषण करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के आदिवासी समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा एवं बीमारी पार्टी के नीतियों का ही दुष्परिणाम है।

जानकारी के अनुसार, उरांव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कभी भी जनजाति समाज की हितैषी नहीं रही। प्रारंभ से ही वह जनजातियों एवं दलितों को केवल वोट बैंक समझती रही। उसने करीब 60 वर्षों तक नारों और छल में उलझा कर रखा।

उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा, भूख, बीमारी एवं कुपोषण कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों का दुष्परिणाम है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!