आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करता था पूर्व प्रेमी, युवती ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2021 01:43 PM

blackmail ex boyfriend the girl committed suicide by hanging herself

पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सरायकेला थाना क्षेत्र में एक घर से युवती का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान काशी साहू कॉलेज इंटर सेकंड ईयर की छात्रा चैताली पाल (18) के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के...

सरायकेलाः झारखंड में सरायकेला-खरसावाँ जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सरायकेला थाना क्षेत्र में एक घर से युवती का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान काशी साहू कॉलेज इंटर सेकंड ईयर की छात्रा चैताली पाल (18) के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच मृतका के पिता उदय पाल ने अपनी बेटी के पूर्व प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका प्रेमी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज कर बेटी को ब्लैकमेल किया करता था। इसे लेकर छात्रा डिप्रेशन में थी। पिता ने सरायकेला थाना में पूर्व प्रेमी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!