Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2026 04:21 PM

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा परिसर स्थित औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान करके की और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

"रक्तदान मानवता की सेवा से जुड़ा एक महान कार्य है"
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा से जुड़ा एक महान कार्य है। इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया
इस मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, कई मंत्री, विधायक और विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया और इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित करने की बात कही गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संकल्प भी लिया।