भाई ही बना भाई का कातिल: मां समान भाभी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट...वजह सुन कर रह जाएंगे हक्के-बक्के

Edited By Khushi, Updated: 15 Feb, 2026 06:11 PM

brother becomes brother s enemy together with his mother like sister in law he

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में चाय–पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक का छोटा भाई और उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकले।

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में चाय–पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक का छोटा भाई और उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकले।

तीन आरोपी गिरफ्तार
महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में 27 जनवरी की रात चाय–पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के छोटे भाई रोहित मोदी और उसकी पत्नी सोनी देवी के बीच पिछले पांच-छह साल से अवैध संबंध थे। अमित मोदी उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

वारदात के बाद शव को कब्रिस्तान के पास फेंक दिया
योजना के तहत रोहित मोदी ने गांव के ही मो. शाइन आलम को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। वहीं विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो को 25 हजार रुपये देकर वारदात में शामिल किया गया। हत्या से एक सप्ताह पहले आरोपियों ने मेदनीचक हाट से गंडासा खरीदा था। 27 जनवरी की रात अमित मोदी को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया। इसके बाद उसके सिर पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को कब्रिस्तान के पास फेंक दिया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए सोनी देवी ने मृतक का मोबाइल छिपा दिया और बाद में उसे गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय मो. शाइन आलम, 35 वर्षीय विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो और 30 वर्षीय सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!