Ranchi में आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार पर मचा बवाल, आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे भाभा नगर

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2026 04:37 PM

uproar in ranchi over mistreatment of tribal woman members of the tribal commun

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कालिख पोतने की कथित घटना ने इलाके में गंभीर तनाव की स्थिति पैदा कर दिया है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे, उसका...

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कालिख पोतने की कथित घटना ने इलाके में गंभीर तनाव की स्थिति पैदा कर दिया है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे, उसका हालचाल जाना और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना से आक्रोशित लोग आरोपियों के घरों की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी तलाश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कालिख पोतने से पहले महिला को करीब तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया था, जिससे मामला और गंभीर बन गया है। इस आरोप ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। भीड़ के बीच से आरोपी की मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ताकि किसी तरह की हिंसा न हो।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्स्ना केरकेट्टा ने कहा कि इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!