चतरा: क्रेशर लूटकांड में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jul, 2022 02:37 PM

chatra three criminals of interstate gang arrested in crusher robbery

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि मामले में अपराधी बिट्टू शर्मा, शशि प्रकाश पासवान उर्फ धनु व संजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना में शामिल गिरोह के दो अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर निरंतर...

 

चतराः झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 30 जून को दिनदहाड़े एक क्रेशर में हथियार के बल पर लूटपाट मामले अंतररज्यीय गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि मामले में अपराधी बिट्टू शर्मा, शशि प्रकाश पासवान उर्फ धनु व संजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना में शामिल गिरोह के दो अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इनके पास से 12 हजार रुपये के अलावा तीन मोबाईल फोन जप्त किया गया है। कुमार ने बताया कि कैलू पासवान अंतरराज्यीय गिरोह के पेशेवर अपराधियों ने हथियार के बल पर क्रेसर के कर्मियों के साथ लूटपाट और दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बिहार के अलग-अलग जिलों में छिप गए थे। इनमें से तीन अपराधियों को विशेष जांच दल ने दबोच लिया है। घटना में उपयोगी हथियार की बरामदगी को लेकर भी पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। गिरफ्तार अपराधियों से हुए पूछताछ के आधार पर सभी संभावित स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!