9 नवंबर को चतरा में चिराग पासवान करेंगे चुनाव प्रचार, मध्य प्रदेश के CM और मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी रहेंगी मौजूद

Edited By Khushi, Updated: 04 Nov, 2024 06:20 PM

chirag paswan will campaign in chatra on november 9

: झारखंड में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के चतरा स्थित आवास पर एनडीए चतरा की कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की।

रांची: झारखंड में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के चतरा स्थित आवास पर एनडीए चतरा की कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की।

बैठक में एनडीए प्रत्याशी जनार्दन पासवान को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सांसद अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने जनार्दन पासवान के पक्ष में ठोस रणनीति बनाई और जोरदार प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी दिनों में पार्टी के कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 नवंबर को एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इस सभा का उद्देश्य जनार्दन पासवान के पक्ष में जनता का समर्थन जुटाना है। इसके अलावा 11 नवंबर को पूरे चतरा में एक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और एनडीए समर्थकों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और चतरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की शक्ति और समर्थन का प्रभावी प्रदर्शन करें। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!