दिल्ली यात्रा के बाद Ranchi पहुंचे CM हेमंत, बोले- हम PM का सम्मान करें और वह राज्यों का सम्मान करें

Edited By Khushi, Updated: 17 Jul, 2024 10:29 AM

cm hemant reached ranchi after delhi visit said

4 दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते मंगलवार को रांची लौटे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। इस दौरान सीएम हेमंत ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

रांची: 4 दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते मंगलवार को रांची लौटे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। इस दौरान सीएम हेमंत ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

सीएम हेमंत ने कहा कि आप लोगों ने मेरी यात्रा को देखा है कि मैं कहां गया था और क्या किया। उन्होंने बताया कि मैंने दिल्ली यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इंडिया के नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात और क्या बातचीत हुई के पूछे गए सवाल पर सीएम हेमंत ने कहा कि ये संघीय ढांचा की व्यवस्था है वो देश को चला रहे हैं और मैं राज्य को। ऐसा होता रहना चाहिए।

सीएम हेमंत ने कहा कि हम उनका सम्मान करें, वो राज्यों का सम्मान करें। वहीं वाराणसी में काशी विश्वनाथ, काल भैरव व विंध्याचल दर्शन पर पूछे गए सवाल को सीएम हेमंत टालते हुए निकल गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!