CM हेमंत आज हजारीबाग में महिलाओं के खाते में डालेंगे 1 हजार, कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Edited By Khushi, Updated: 24 Aug, 2024 12:39 PM

cm hemant will deposit rs 1 000 in the account of women in hazaribagh

आज यानी शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान परिसर में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। आयोजित कार्यक्रम को सीएम हेमंत संबोधित करेंगे। आज सीएम हेमंत हजारीबाग की महिलाओं को पहली किस्त जारी करेंगे।

हजारीबाग: आज यानी शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान परिसर में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। आयोजित कार्यक्रम को सीएम हेमंत संबोधित करेंगे। आज सीएम हेमंत हजारीबाग की महिलाओं को पहली किस्त जारी करेंगे।

सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हर तैयारियों को निरीक्षण कर लिया है। वहीं, इस कार्यक्रम में 50 हजार से 60 हजार लोगों के आने की संभावना है।

बता दें कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने को झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की 21 साल से 50 साल तक की महिलाओं को सालाना 12 किस्तों में 12000 रुपये दिए जाएंगे। अगले महीने से यानी सितंबर से हर महीने की 15 तारीख को मंईयां सम्मान योजना का 1000 रुपये महिलाओं के बैंक खातों में सरकार डालना शुरू कर देगी। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि मंईयां सम्मान योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!