CM हेमंत ने पत्नी कल्पना संग देवघर बाबा मंदिर में की पूजा, विश्व शांति की कामना की

Edited By Harman, Updated: 13 Dec, 2024 04:30 PM

cm hemant along with his wife kalpana performed pooja

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज शुक्रवार को देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। देवघर बाबा मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज शुक्रवार को देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। देवघर बाबा मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे विश्व में शांति, देश का कल्याण और राज्य के कल्याण की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर,एसपी अजित पीटर डुंगडुंग समेत देवघर के वरीय अधिकारी और स्थानीय तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

बता दें कि इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला संथाल परगना दौरा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!