Edited By Khushi, Updated: 05 Jan, 2026 12:07 PM

East Singhbhum News: झारखंड में ठंड का कहर जारी है। भीषण ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ठंड के चलते पूर्वी सिंहभूम में 2 दिनों की पढ़ाई स्थगित कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की...
East Singhbhum News: झारखंड में ठंड का कहर जारी है। भीषण ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ठंड के चलते पूर्वी सिंहभूम में 2 दिनों की पढ़ाई स्थगित कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
KG से 12वीं तक कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह बंद
जारी आदेश के अनुसार दिनांक 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक सभी विद्यालयों में KG से 12वीं तक कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित हैं, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षाओं के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को आवश्यक निर्णय लेने की छूट दी गई है।
6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे और विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।