"झारखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बातों और मेनिफेस्टो को तेजी से जनता के बीच ले गए"

Edited By Nitika, Updated: 23 Jun, 2024 10:14 AM

congress held a meeting regarding assembly elections

कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने चार राज्यों यथा झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, चेयरमैन तथा स्टेट कोऑडिर्नेटरस के साथ जूम एप्लीकेशन पर एक बैठक की।

रांचीः कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने चार राज्यों यथा झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, चेयरमैन तथा स्टेट कोऑडिर्नेटरस के साथ जूम एप्लीकेशन पर एक बैठक की। बैठक में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तृत रूप चर्चा हुई तथा सभी स्टेट के लोकसभा क्षेत्रों के कामों की समीक्षा की गई। झारखंड से सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

वहीं गजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दिशा-निर्देश पर सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बातों और मेनिफेस्टो को तेजी से जनता के बीच ले गए। इस मीटिंग में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय समन्वयक सह झारखंड प्रभारी अभय तिवारी, स्टेट कोऑडिर्नेटरस क्रमश: नलिन मिश्रा, प्रशांत पांडेय तथा संजय कुमार भी मौजूद थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!