Edited By Khushi, Updated: 03 May, 2025 03:46 PM

डालटनगंज: झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों ने क्रशर प्लांट के पोकलेन में मशीन आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप क्रशर प्लांट में एक बाइक पर सवार 3 अपराधी पहुंचे। इसके...
डालटनगंज: झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों ने क्रशर प्लांट के पोकलेन में मशीन आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप क्रशर प्लांट में एक बाइक पर सवार 3 अपराधी पहुंचे। इसके बाद अपराधियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी।
पोकलेन मशीन की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान प्लांट में मौजूद सुरक्षाकर्मी ने जब शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में प्लांट के मुंशी ने बताया कि 5-6 दिन पहले भी बाइक पर सवार 2 लोग वहां आए थे। वह पोकलेन की चाभी लेकर चले गए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर नहीं चलेगा। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के पीछे रंगदारी या कुछ और मामला है, यह जांच से ही स्पष्ट होगा। मामले की छानबीन की जा रही है।