Edited By Khushi, Updated: 30 Oct, 2025 11:01 AM

Cyclone Montha Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। आज राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 2 नवंबर के बाद से मौसम साफ़...
Cyclone Montha Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। आज राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 2 नवंबर के बाद से मौसम साफ़ होने की आशंका है।
2 नवंबर के बाद से साफ होगा
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों को बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है, उसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और खूंटी शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी राज्य में बारिश हो सकती है। 2 नवंबर के बाद से मौसम साफ़ होने और सर्दी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।
रांची जिला प्रशासन ने की ये अपील
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है अभी चक्रवाती तूफान मोंथा काठी नाला के पास टकरा रहा है और यह उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है जिससे आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा रांची जिला प्रशासन ने भी बारिश के दौरान निचले इलाकों, नदी नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे। तेज हवा चलने की स्थिति में मजबूत इमारतों या संरचनाओं में शरण लेने की सलाह दी गयी।