"हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित", प्रतुल शाहदेव का हमला

Edited By Khushi, Updated: 25 Oct, 2024 11:48 AM

daughters are completely unsafe during the tenure

झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित है।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित है। तभी राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बेटी को किडनैप करके हत्या कर दी जाती है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस सरकार के कुल 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 7200 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, 7000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है, ढाई लाख से ज्यादा संज्ञेय अपराध हुए हैं यानी पूरे तरीके से अपराधियों का बोलबाला है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के कार्यकाल और हेमंत सरकार के कार्यकाल की तुलना करें तो 29त्न रेप केस की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। (वर्ष 2017 और 2022 के आंकड़े)। इसके अतिरिक्त बलात्कार और पोस्को के भी मामलों में 25त्न से भी कम आरोपियों को सजा हुई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का फास्ट्रेक कोर्ट के जरिए भी दोषियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड भी बहुत बुरा है।

शाहदेव ने कहा कि आज एनडीए के उम्मीदवारों के बड़े संख्या में नामांकन के साथ इस सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत हो जाएगी। भाजपा अपने पंच प्रणों में? 500 में गैस सिलेंडर, 2,70,000 युवाओं को सरकारी रोजगार, 5 लाख लोगों को स्वरोजगार, बेरोजगारों को ?2000 मासिक बेरोजगारी भत्ता, गरीबों को 20 लाख से अधिक आवास, मुफ्त बालू देने की योजना के साथ चुनाव मैदान में जाएगी। प्रतुल ने कहा, अभी तक गठबंधन का औपचारिक रूप से बटवारा भी नहीं हुआ है। दूसरी ओर भाजपा गठबंधन जनता के इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की आकांक्षा के अनुसार चुनावी मैदान में उतरी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!