कोडरमा: गौरी नदी पुल के नीचे से बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Sep, 2020 02:01 PM

dead body of youth recovered from under gauri river bridge

झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया।

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के पीछे गौरी नदी पुल के नीचे से मंगलवार की सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रितेश स्वर्णकार के रूप में की गई है। मृतक के शरीर के कुछ हिस्से में जख्म के निशान पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया कि घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर चंदवारा पुराना थाना चौक के समीप से रितेश का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!