दीपक प्रकाश का हेमंत सरकार पर हमला- जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Oct, 2020 01:16 PM

deepak prakash attacks hemant government

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका एवं बेरमो सीट पर होने वाले उप चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका एवं बेरमो सीट पर होने वाले उप चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं।

प्रकाश ने कहा कि उप चुनाव में जनता हेमंत सोरेन सरकार के पक्ष में क्यों वोट करेगी, इसका कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिये। आखिर जनता ठगबंधन के पक्ष में वोट क्यों करे। जो सरकार राज्य को 10 महीने में ही विकास की जगह विनाश की गर्त में धकेल दे ,जो बहन बेटियों की इज्जत, सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सके, जिस सरकार में दलित आदिवासियों की नृशंस हत्या होती हो, जहां शहीदों के वंशजों की हत्याएं होती हो, आखिर ऐसी सरकार का जनता क्यों समर्थन करेगी।

भाजपा सांसद ने कहा कि सत्ताधारी ठगबंधन उप चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर घबरा गया है। जनता परिवारवाद को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इसीलिये अब पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में है। महा ठगबंधन के उम्मीदवार के द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। राज्य के पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है। प्रकाश ने कहा कि यह चुनाव पैसा बनाम पसीने की लड़ाई है। यह लोकतंत्र बनाम वंशवाद की लड़ाई है। यह सुशासन बनाम कुशासन की लड़ाई है। यह अराजकता बनाम शांति की लड़ाई है।

दस महीने की हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। सड़क के गड्ढे तक भरने में विफल सरकार आज फिर से नई-नई घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इसकी नियत और नीति को समझ चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!