CM हेमंत के आदेश पर RIMS पहुंचीं निदेशक सरोजिनी लकड़ा, घायल खिलाड़ियों का जाना हाल

Edited By Nitika, Updated: 28 Nov, 2022 10:50 AM

director took injured players well being

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आदेश प्राप्त होते ही, खेलकूद युवा कार्य निदेशालय की निदेशक सरोजिनी लकड़ा रिम्स पहुंची, वहां पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का हालचाल पूछा।

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आदेश प्राप्त होते ही, खेलकूद युवा कार्य निदेशालय की निदेशक सरोजिनी लकड़ा रिम्स पहुंची, वहां पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का हालचाल पूछा।

सभी घायल खिलाड़ी अलग-अलग वार्ड में भर्ती किए गए हैं, बिटवीन डुंगडुग सर्जरी मेडिसिन में भर्ती है, गोविंदा मांझी को सीबी सहाय के न्यूरो वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि तीसरे घायल खिलाड़ी इनोसेंट मिंज अभी सीओटी में इलाजरत हैं। सभी घायल खिलाड़ी रंगारी हाई स्कूल सिमडेगा के फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। ये सब शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। घायल खिलाड़ियों से मिलने खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, खेल सलाहकार झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह रिम्स पहुंचे।

वहीं जिला खेल पदाधिकारी रांची एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को निदेशक द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए और समय-समय पर घायल खिलाड़ियों के परिवार से संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया। मुख्यमंत्री, खेल विभाग एवं रिम्स से समन्वय स्थापित कर घायल खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए रिम्स प्रशासन उचित इलाज की व्यवस्था कर रहे है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!