पलामू के मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन का छापा, 11 बिचौलिए गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Jun, 2023 09:55 AM

district administration raids medical college of palamu

प्रवक्ता ने बताया कि छापे शुक्रवार को देर रात मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार उपविकास आयुक्त रवि आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बिचौलियों को शनिवार को चेतावनी के साथ व्यक्तिगत मुचलके पर...

 

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर के मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमएमसीएच) में पलामू जिला प्रशासन द्वारा मारे गए छापे में 11 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि छापे शुक्रवार को देर रात मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार उपविकास आयुक्त रवि आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बिचौलियों को शनिवार को चेतावनी के साथ व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि ये बिचौलिए मरीजों को विभिन्न कंपनियों की दवाइयां खरीदने के लिए विवश करते थे और इस गतिविधि में कुछ चिकित्सकों के भी मिले होने की सूचना मिली थी।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!