Edited By Harman, Updated: 06 May, 2025 11:19 AM

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने (Thunderstorm Alert ) और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Jharkhand Weather Update: झारखंड में रांची समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने (Thunderstorm Alert ) और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
झारखंड के इन जिलों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार, 6 मई को 12 जिलों विशेषत: रांची, खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, चतरा गढ़वा व गुमला में बारिश का Yellow Alert जारी किया है। वज्रपात (Lightning Alert) और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।
लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
वहीं इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा जा रहा है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।