अंधविश्वास के चलते युवक ने धारदार हथियार से काटी खुद की गर्दन, फिर कपड़े उतार कर लगा नाचने, हालत गंभीर

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2023 12:23 PM

due to superstition the young man cut his neck with a sharp weapon

झारखंड की राजधानी रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने धारदार हथियार से अपनी ही गर्दन काट ली, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने धारदार हथियार से अपनी ही गर्दन काट ली, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवक ने काटी खुद की गर्दन
मामला जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के टोंगरी टोला का है। बताया जा रहा है कि झंकु मुंडा नामक व्यक्ति बीते मंगलवार गांव के पास स्थित सतबहिनी स्थान (धार्मिक स्थल ) गया हुआ था। सतबहिनी स्थान से लौटने के बाद युवक ने घर में रखे (चिलोही) धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद वापस से सतबहिनी स्थान जाकर झूमने लगा और फिर बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को तत्काल राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। रिम्स अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक की मानसिक स्थिति नहीं है सही
बता दें कि झंकु मुंडा शादीशुदा है। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी युवक निर्वस्त्र होकर सतबहिनी स्थान जाकर झूमा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!