दरभंगा से बेंगलुरु जा रहे हेलीकॉप्टर की Ranchi में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण उतारा गया विमान

Edited By Khushi, Updated: 13 Jul, 2024 04:06 PM

emergency landing of helicopter going from darbhanga to bengaluru in ranchi

राजधानी रांची में बीते शुक्रवार देर एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। जिस जगह पर लैंडिंग कराई गई वह जमीन स्मार्ट सिटी में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को दी गई है।

रांची: राजधानी रांची में बीते शुक्रवार देर एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। जिस जगह पर लैंडिंग कराई गई वह जमीन स्मार्ट सिटी में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को दी गई है।

दरअसल, उक्त हेलीकॉप्टर दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था। इसी क्रम में रांची एयरपोर्ट पर लैंड किया फिर यहां से झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुआ, लेकिन जोरदार बारिश और विजिबिलिटी कम होने की वजह से पायलट आधे रास्ते से हेलीकॉप्टर को लेकर रांची लौट गया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी रांची एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका इसीलिए स्मार्ट सिटी में मेडिकल कॉलेज को दी गई जमीन पर हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। हेलीकॉप्टर में सरवर की टीम थी लर्निंग के बाद पायलट और सरवर की टीम को होटल ले जाया गया। हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वहीं हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हे

बता दें कि झारखंड में मानसून ने फिर से रिएंट्री ले ली है। राजधानी रांची में बीते शुक्रवार की शाम मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश ने जहां लोगों को राहत देने का काम किया वहीं शहर के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव की वजह से सड़कें नदियों में तब्दील होती नजर आई। वहीं, मौसम विभाग ने लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!