Edited By Harman, Updated: 21 Oct, 2025 12:51 PM

Jamshedpur Fire Accident news: झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गोला बस्ती के पास स्थित एक स्क्रैप टाल में देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर 6 दमकल गाड़यिां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह...
Jamshedpur Fire Accident news: झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गोला बस्ती के पास स्थित एक स्क्रैप टाल में देर रात भीषण आग लग गई।
लाखों का हुआ नुकसान
आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने 1:30 बजे रात दी, जिसके बाद मौके पर 6 दमकल गाड़यिां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह पटाखों से चिंगारी गिरने की संभावना जताई जा रही है। स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने आज बताया कि वे पूजा से घर लौट रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। इस हादसे में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के वक्त पास की बस्तियों में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्य किया।
पटाखे की वजह से आगजनी की आशंका, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि नीरज सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने समय पर दमकल को आग की सूचना दी। इससे बड़ी क्षति से बचा जा सका। यदि दमकल टीम समय से नहीं पहुंचती, तो आग आसपास की बस्तियों तक फैल सकती थी और स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि अभी तक इस आग लगने के कारणों की पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की जांच कर रहे हैं।