Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन, शोक की लहर

Edited By Khushi, Updated: 25 Dec, 2025 05:44 PM

former ranchi university professor dr ved prakash sharan passes away mourning

Ranchi News: झारखंड के रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर, वरिष्ठ पत्रकार और प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का आज यानी गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष की थी। उनका निधन राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा...

Ranchi News: झारखंड के रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर, वरिष्ठ पत्रकार और प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का आज यानी गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष की थी। उनका निधन राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में हुआ। उनके निधन से शिक्षा, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार प्रो. डॉ. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा। प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का शैक्षणिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में प्रो वाइस चांसलर के पद पर रहते हुए अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पूर्व वे सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देते रहे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा वे सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे। पत्रकारिता जगत में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव थे। रांची प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राजनीति के क्षेत्र में भी प्रो. डॉ. शरण सक्रिय रहे। वे कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता रहे और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर उनकी स्पष्ट, संतुलित और तथ्यपरक सोच की सराहना की जाती रही है। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत, पत्रकारिता जगत और राजनीतिक हलकों में शोक का माहौल है। कई शिक्षाविदों, पत्रकारों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!