नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास,सहेली के साथ खेल रही बच्ची को जबरन खींच ले गए बदमाश; 4 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 16 May, 2025 12:01 PM

four people arrested for attempting to rape a minor tribal girl in palamu

झारखंड पुलिस ने पलामू जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से दुष्कर्म  के कथित प्रयास के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 24 से 27 साल की उम्र के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पलामू: झारखंड पुलिस ने पलामू जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से दुष्कर्म  के कथित प्रयास के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 से 27 साल की उम्र के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

सहेली के साथ खेल रही बच्ची को जबरन खींच ले गए बदमाश

लेस्लीगंज के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को पांकी पुलिस थानांतर्गत हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़की अपनी चाची के घर के बाहर एक सहेली के साथ खेल रही थी। पीड़िता की चाची ने पुलिस को बताया, ‘‘आरोपी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और पीड़िता को जबरन थोड़ी दूर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास किया। उसकी सहेली ने शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भाग गए।'' 

4 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फरार हुए दोनों आरोपियों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। झा ने बताया कि पीड़िता की चाची के बयान के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मामला पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!